लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में चिकित्सक ने गरीब लोगों के लिए ‘एक रुपया’ क्लीनिक खोला

By भाषा | Updated: February 14, 2021 11:37 IST

Open in App

सम्बलपुर (ओडिशा), 14 फरवरी ओडिशा के सम्बलपुर जिले में एक चिकित्सक ने गरीबों और वंचितों को उपचार मुहैया कराने के लिए ‘एक रुपया’ क्लीनिक खोला है।

‘वीर सुरेंद्र साई इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च’ (विम्सर) के मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर शंकर रामचंदानी ने बुरला कस्बे में यह क्लीनिक खोला है, जहां मरीजों को उपचार कराने के लिए मात्र एक रुपया शुल्क देना होगा।

रामचंदानी(38) ने कहा कि वह गरीबों और वंचितों के लिए मुफ्त में उपचार मुहैया कराने के लंबे समय से इच्छुक थे और यह क्लीनिक इसी इच्छा को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

चिकित्सक ने कहा, ‘‘मैंने विम्सर में सीनियर रेजीडेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था और सीनियर रेजींडेट को निजी क्लीनिक में उपचार की सुविधा देने की अनुमति नहीं है, इसलिए मैं उस समय ‘एक रुपया’ क्लीनिक आरंभ नहीं कर सका। हाल में मुझे सहायक प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया गया और सहायक प्रोफेसर के तौर पर मुझे कार्य के घंटों के बाद निजी क्लीनिक में काम करने की अनुमति है, इसलिए मैंने किराए के मकान में अब अपना क्लीनिक शुरू किया है।’’

यह पूछे जाने पर कि वह एक रुपया क्यों लेते हैं, रामचंदानी ने कहा, ‘‘मैं गरीबों एवं वंचितों से एक रुपया लेता हूं, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वे यह महसूस करें कि वे नि:शुल्क में सेवा ले रहे हैं। उन्हें लगना चाहिए कि उन्होंने अपने उपचार के लिए कुछ राशि दी हैं।’’

बुरला के कच्चा मार्केट इलाके में यह क्लीनिक सुबह सात से आठ बजे तक और शाम छह बजे से सात बजे तक खुला रहेगा।

रामचंदानी ने कहा कि उनकी पत्नी शिखा रामचंदानी एक दंत चिकित्सक हैं और वह भी उनकी मदद कर रही हैं। क्लीनिक का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया था और पहले दिन 33 मरीज उनके क्लीनिक में आए।

एक कुष्ठ रोगी को अपनी गोद में उठाकर उसे उसके घर तक पहुंचाने के कारण 2019 में सुर्खियों में आए रामचंदानी ने कहा, ‘‘मेरे दिवंगत पिता ब्रह्मानंद रामचंदानी ने मुझे नर्सिंग होम खोलने को कहा था, लेकिन इसके लिए बड़े निवेश की आवश्यकता होगी और उसमें गरीबों को एक रुपए में इलाज मुहैया कराना संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए मैंने ‘एक रुपया’ क्लीनिक खोला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह