लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित चिकित्सक को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:46 IST

Open in App

सागर (मध्य प्रदेश), 19 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक बढ़ने के बाद 40 वर्षीय कोरोना योद्धा चिकित्सक को एयर एंबुलेंस से बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद ले जाया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रदेश सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई एयर एंबुलेंस से उऊें हैदराबाद भेजा गया।

डॉ. सत्येंद्र मिश्रा का इलाज कर रहे क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जैन ने सोमवार को बताया कि हैदराबाद के चिकित्सकों की टीम रविवार आधी रात को सागर पहुंची और उन्होंने डॉ. मिश्रा को वेंटिलेटर पर रखकर संपूर्ण परीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि इसके कुछ ही घंटे बाद तड़के पांच बजे सड़क मार्ग से 175 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें भोपाल हवाईअड्डे ले जाया गया, जहां से एयर एंबुलेंस से उन्हें हैदराबाद ले जाया गया।

जैन ने बताया कि डॉ. सत्येंद्र मिश्रा सोमवार सुबह साढ़े दस बजे हैदराबाद के अस्पताल पहुंचे और उनका इलाज शुरू हो गया है।

मालूम हो कि डॉ. सत्येंद्र मिश्रा के फेंफड़ों में संक्रमण बहुत ज्यादा फैलने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्रतिरोपण की सलाह देते हुए सर्जरी के लिए हैदराबाद जाने की सलाह दी।

हैदराबाद में इलाज को लेकर डॉक्टर की आर्थिक सहायता के लिए सागर के भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन व जिला कलेक्टर दीपक सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री की पहल पर उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया।

डॉ. सत्येंद्र मिश्रा बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर क्षय एवं छाती रोग विभाग में पदस्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां