लाइव न्यूज़ :

सेना में जगह पाने के लिए शारीरिक तंदुरूस्ती आवश्यक : न्यायालय

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना में जगह पाने के लिए शारीरिक तंदुरूस्ती (फिटनेस) बहुत जरूरी है और अदालतों को न्यायिक समीक्षा करने के दौरान शारीरिक एवं मानसिक तंदुरूस्ती पर सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए निर्धारित नीतियों पर अवश्य ही विचार करना चाहिए।

न्यायालय ने कहा कि मेडिकल योग्यता के लिए सेना द्वारा अपनाये गये मानदंड की तब तक न्यायिक समीक्षा नहीं की जा सकती है, जब तक कि वह मनमानी नहीं हो।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने 137 पृष्ठ के अपने फैसले में यह टिप्पणी की। न्यायालय ने फैसले में कहा, ‘‘सेना द्वारा महिला एसएससी (शार्ट सर्विस कमीशन) अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिए निर्धारित किया गया मूल्यांकन मानदंड ‘‘प्रणालीगत भेदभाव’’ उत्पन्न करता है, जिसने उन्हें आर्थिक एवं मानसिक नुकसान पहुंचाया है तथा यह उनकी ‘‘गरिमा का असम्मान’’ है।

न्यायालय ने स्थायी कमीशन देने के लिए शेप(एसएचएपीई)-1 योग्यता से जुड़े मुद्दे पर यह कहा।

पीठ ने कहा कि अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ‘एस’ का एक विशेष अर्थ है, यह मनोवैज्ञानिक विशेषता को बताता है, ‘एच’ का तात्पर्य सुनने से है, जबकि ‘ए’ का आशय कम महत्व वाले हिस्से से है और ‘पी’ का संदर्भ क्षमता से तथा ‘ई’ का तात्पर्य दृष्टि से है।

पीठ ने कहा, ‘‘इस तरह, यह (शेप)मानदंड मनमाना नहीं है। ’’

न्यायालय ने कहा, ‘‘सेना में जगह पाने के लिए शारीरिक तंदुरूस्ती जरूरी है। हमे यह कहने में झिझक नहीं हो सकती कि इन 615 महिला एसएससी अधिकारियों को अपने करियर के अंतिम चरण में महज इस वजह से कठोर मेडिकल मानदंड से गुजरना पड़ा कि थल सेना ने उन्हें उनके पुरूष समकक्षों के समान स्थायी कमीशन देने के लिए विचार नहीं किया।

गौरतलब है कि पिछले साल 17 फरवरी को अपने एक ऐतिहासिक फैसले में केंद्र के रुख को खारिज करते हुए शीर्ष न्यायालय ने सेन में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल