लाइव न्यूज़ :

Photo: भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन अलग अन्दाज में दिखे राहुल गांधी, कुर्ता छोड़ टी-शर्ट और पैंट में निकले कांग्रेस नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 09:59 IST

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" का नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी को अलग अन्दाज में देखा गया है।उन्हें यात्रा के दौरान टी-शर्ट और पैंट में देखा गया है। आम तौर पर कांग्रेस नेता बहुत कम टी-शर्ट और पैंट में दिखाई देते है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की विधिवत शुरुआत की है। पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है तथा इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने यहां 'विवेकानंद पॉलिटेक्निक' से 118 अन्य "भारत यात्रियों '' और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे। 

यात्रा के दूसरे दिन दिखे अलग अन्दाज में

'भारत जोड़ो' यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी अलग ही अन्दाज में दिखाई दिए है। उन्होंने अन्य नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की शुरूआत की है और इस दौरान वे पैंट और टी शर्ट में नजर आए। 

कांग्रेस नेता आम तौर पर कुर्ता पहनते है, लेकिन कई मौकों पर उन्हें फार्मल में भी देखा गया है। ऐसे में 'भारत जोड़ो' यात्रा के दूसरे दिन उन्हें फार्मल में देखा गया है। एक तरफ जहां तमाम बड़े नेता सफेद कुर्ता और शर्ट में दिख रहे है, वहीं राहुल गांधी सफेट टी शर्ट और काले पैंट में नजह आ रहे है। 

क्या कहा था सोनिया गांधी ने

कांग्रेस ने बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा  की औपचारिक शुरुआत की थी और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक लिखित संदेश के माध्यम से कहा था कि यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है तथा यह कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी। 

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि मौजूदा समय में तिरंगे पर हमला किया जा रहा है। 

'भारत जोड़ो' यात्रा से पहले पिता राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना की

गौरतलब है कि राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। यहीं पर तीन दशक पहले एक आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। 

पिता के स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपा था। 

यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस नेता कहां-कहां गए थे

यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी गए थे। पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी, और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससोनिया गाँधीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह