लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी करने पर लगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 17, 2023 11:06 IST

मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर कई चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि जो भी फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया हैमंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर कई चेतावनी बोर्ड लगाए हैं

केदारनाथ: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने सोमवार को केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की। मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर कई चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि जो भी फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने एएनआई से कहा, "पिछले दिनों कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और तस्वीरें भी खींच रहे थे। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा, इसीलिए केदारनाथ में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।"

यह प्रतिबंध मंदिर के बाहर शूट किए गए एक वायरल प्रस्ताव वीडियो के बाद आया है, जिसके बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पुलिस से परिसर में वीडियो बनाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा, क्योंकि इससे भक्तों की भावनाएं आहत होती हैं। 

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को लिखे पत्र में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कहा, "कुछ यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर लोगों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ वीडियो, यूट्यूब शॉट्स और इंस्टाग्राम रील्स बना रहे हैं, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। पूरे देश और विदेश में लोग आहत हैं।" 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर के बाहर एक लड़की द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने का वीडियो वायरल होने के बाद, भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले अपने मोबाइल फोन बंद करने के लिए कहा गया था।

टॅग्स :केदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं