लाइव न्यूज़ :

कांचीपुरम के फोटोग्राफर ने जीता दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पुरस्कार

By भाषा | Updated: March 3, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च तमिलनाडु के फोटोग्राफर पुरुषोत्तमन सतीश कुमार ने पहली बार ‘सेरेंडिपिटी आर्ल्स ग्रांट’ (एसएजी) पुरस्कार जीता है। फोटोग्राफी, वीडियो और न्यू मीडिया के क्षेत्र में दिया जाने वाला दक्षिण एशिया में यह सबसे बड़ा पुरस्कार है। एसएजी ने इस बारे में घोषणा की।

कुमार कांचीपुरम के रहने वाले हैं, उन्हें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमा से सूचीबद्ध 10 फोटोग्राफर में से चुना गया है।

जीत की अपनी परियोजना को पूरा करने के लिए उन्हें 12 लाख रुपये मिलेंगे और परियोजना पूरी होने पर वह फ्रांस में 2022 में वार्षिक ग्रीष्मकालीन फोटोग्राफी महोत्सव रेनकोंत्रेस दी’आर्ल्स में प्रस्तुति देंगे।

सेरेंडिपिटी आर्ट्स फाउंडेशन और ले रेनकोंत्रेस दी’आर्ल्स की पहल के तहत दिये जाने वाले अनुदान का उद्देश्य ‘‘दक्षिण एशिया से कलाकारों को बढ़ावा देना है। साथ ही दक्षिण एशिया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं क्षेत्रीय सहयोग की भावना को बढ़ाना’’ है।

कुमार का चयन 100 उम्मीदवारों में से किया गया। चयनकर्ता मंडल में रवि अग्रवाल (पर्यावरण अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता, लेखक एवं क्यूरेटर), दयानीता सिंह (फोटोग्राफर और लेखक), तंजिम वहाब (क्यूरेटर और शिक्षक), देविका सिंह (इंटरनेशनल आर्ट एट टेट मॉडेम की क्यूरेटर), क्रिस्टोफ विसनर (रेनकोंत्रेस दी’आर्ल्स के निदेशक) और स्मृति राजग्रहिया (सेरेंडिपिटी आर्ट्स फाउंडेशन एंड फेस्टीवल की निदेशक) शामिल थे।

भारत में फ्रांस के दूत एमैनुएल लेनेन ने कुमार को इस जीत पर बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस, समकालीन विश्व फोटोग्रामी का सर्वश्रेष्ठ मंच माने जाने वाले रेनकोंत्रेस दी’आर्ल्स में उनका स्वागत करने के लिए तैयार है। भारत का इससे जुड़ाव रहा है।’’

उन्होंने कहा कि फ्रांस इस कार्यक्रम का समर्थन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है