लाइव न्यूज़ :

फोन टैपिंग मामला: मुंबई पुलिस ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के बयान दर्ज किए

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:59 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई मुंबई साइबर पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से फोन टैप करने और कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती से संबंधित संवेदनशील दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के मामले में भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला के बयान दर्ज किए हैं।

अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्ला के बयान पिछले सप्ताह हैदराबाद में दर्ज किए गए जहां वह फिलहाल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) दक्षिण जोन में अतिरिक्त महा निदेशक के पद पर तैनात हैं।

मुंबई के बीकेसी साइबर पुलिस थाने का एक दल 19और 20 मई को हैदराबाद में था। अधिकारी ने बताया कि शुक्ला ने इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र खुफिया विभाग की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर इस वर्ष मार्च में मुंबई के बीकेसी साइबर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ कथित तौर पर गैर कानूनी तरीके से फोन टैप करने और गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का मामला सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

कथित तौर पर फोन टैप करने के ये मामले तब के हैं जब शुक्ला राज्य खुफिया विभाग की प्रमुख थीं।

भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कथित तौर पर शुक्ला के द्वारा महाराष्ट्र के तत्कालीन पुलिस महा निदेशक को लिखे पत्र का जिक्र किया था जिसमें पुलिस स्थानांतरण में धांधली के आरोप थे।

इस पत्र में फोन टैप करने का भी ब्योरा था, जिसके बाद सत्तारूढ़ शिवसेना नीत गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाए थे कि शुक्ला ने अनुमति लिए बगैर फोन टैप किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल