लाइव न्यूज़ :

फोन टैप मामलाः एनसीपी के बाद संजय राउत ने कहा- फड़नवीस सरकार ने मेरा भी कराया, महाराष्ट्र में हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 17:09 IST

राकांपा के इस आरोप पर कि केंद्र ने पार्टी प्रमुख शरद पवार के नयी दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास की सुरक्षा वापस ले ली है, राउत ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया होगा क्योंकि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व में सरकार गठन में पवार की भूमिका रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि यहां तक कि गांधी परिवार को प्रदत्त एसपीजी सुरक्षा भी हाल में वापस ले ली गई। भाजपा के एक नेता ने मुझे बताया कि मेरे फोन को टैप किया जा रहा था।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के एक नेता ने उन्हें बताया है कि महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती देवेंद्र फड़नवीस सरकार ने उनका फोन टैप करवाया था।

राकांपा के इस आरोप पर कि केंद्र ने पार्टी प्रमुख शरद पवार के नयी दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास की सुरक्षा वापस ले ली है, राउत ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया होगा क्योंकि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व में सरकार गठन में पवार की भूमिका रही थी।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि गांधी परिवार को प्रदत्त एसपीजी सुरक्षा भी हाल में वापस ले ली गई। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा के एक नेता ने मुझे बताया कि मेरे फोन को टैप किया जा रहा था। मेरा कहना है कि मैं क्या कह रहा हूं अगर यह कोई सुनना चाहता है तो मैं इसका स्वागत करता हूं। मैं बाबा साहेब का चेला हूं, जो करता हूं खुलेआम करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फोन टैप करवाने के बावजूद महाराष्ट्र में सरकार तो हमने ही बनाई।’’ एक दिन पहले राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आरोप लगाया था कि फडणवीस सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं के फोन टैप करवाए थे।

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के गठन के वक्त तो खासतौर पर ऐसा किया गया था। देशमुख ने कहा,‘‘महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल को पिछली सरकार के दौरान मिली जासूसी/ फोन टैपिंग की विभिन्न शिकायतों की जांच करने को कहा गया है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी पहले आरोप लगाया था कि फड़नवीस सरकार ने विपक्षी नेताओं के फोन टैप करवाए हैं। उन्होंने फोन-टैपिंग के मामले में अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे।

टॅग्स :मुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवारअमित शाहनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं