लाइव न्यूज़ :

फोगाट खाप ने ‘भारत बंद’ को सफल बनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:41 IST

Open in App

भिवानी, सात दिसम्बर केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को बुलाये गये ‘भारत बंद’ को फोगाट खाप ने सफल बनाने का आह्वान किया है।

फोगाट खाप द्वारा सोमवार को आयोजित सर्वखाप सर्वजातीय बैठक में ‘भारत बंद’ को सफल बनाने का आह्वान करते हुए दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया।

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में स्वामी दयाल धाम पर फोगाट खाप द्वारा जिले की खापों और सामाजिक संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया।

फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बंद में सहयोग करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि इस बंद को सफल बनाने के वास्ते बड़ी संख्या में लोग दिल्ली सीमा की ओर कूच करेंगे।

इन कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी और अब नौ दिसम्बर को फिर से वार्ता होगी।

सितंबर में लागू तीनों कृषि कानूनों को सरकार ने कृषि क्षेत्र में बड़ा सुधार करार दिया है। वहीं, प्रदर्शनकारी किसानों ने आशंका जताई है कि नये कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था को समाप्त कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह