लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी नहर की तीसरे चरण की परियोजना राज्य निधि से संचालित होगी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:09 IST

Open in App

जयपुर, 21 जून राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 1,454 करोड़ रूपये की लागत वाली इस परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार ने जोधपुर शहर के साथ-साथ पांच अन्य कस्बों तथा 2000 से अधिक गांवों के लिए पेयजल व्यवस्था सहित क्षेत्र की औद्योगिक आवश्यकताओं की खातिर प्रस्तावित राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का फैसला किया है।

स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, यह परियोजना जोधपुर शहर के साथ ही पांच कस्बों और 2104 गांवों की 76.47 लाख जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इससे इस क्षेत्र में प्रस्तावित दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पानी की औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी हो सकगी।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के तहत इंदिरा गांधी मुख्य नहर से वर्तमान खुली नहर के समानान्तर 205 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन पर चार पम्पिंग स्टेशन की मदद से पानी जोधपुर तक लाया जाएगा। इस परियोजना का वित्तपोषण पहले जापानी अन्तरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी जाइका द्वारा किया जाना था। लेकिन जाइका से ऋण प्राप्ति 14 माह से अधिक समय से लम्बित होने के कारण परियोजना की लागत बढ़ती जा रही है।

प्रवक्ता के अनुसार जापानी एजेंसी जाइका से ऋण अनुबंध करने में अब भी न्यूनतम दो वर्ष का समय लग सकता है, जिससे कार्य शुरू होने में 6-7 वर्ष लग जाएंगे। ऐसे में, परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos