लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में फार्मेसी की छात्रा का अपहरण, बचाया गया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:35 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 फरवरी फार्मेसी की एक छात्रा का कॉलेज से घर लौटते समय एक ऑटोरिक्शा चालक एवं अन्य ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया जिसे बाद में बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

उन्होंने बताया कि अपहरण के एक घंटे बाद छात्रा यामनमपेट इलाके में झाड़ियों में अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने कहा कि वह पता लगा रही है कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ अथवा नहीं क्योंकि अभी तक वह इससे इंकार कर ही है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को घर लौटते समय वह एक ऑटो में चढ़ी लेकिन अन्य यात्रियों के उतर जाने के बाद चालक ने उससे एक वैन में जाने के लिए कहा लेकिन उस वाहन में अन्य लोग सवार थे और वे दूसरे मार्ग पर चलने लगे जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को फोन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके फोन कॉल के आधार पर पुलिस ने उसका पता लगाया और पुलिसकर्मियों को देखते हुए वैन में सवार लोग और ऑटो चालक भाग गए। उन्होंने कहा कि उसके सिर में चोट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO