लाइव न्यूज़ :

फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा, जल्द बनेगी फार्मा नीति: झारखंड सरकार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:26 IST

Open in App

रांची, 13 सितंबर झारखंड सरकार ने सोमवार को कहा कि वह रांची के पास चान्हो में एक समर्पित फार्मा पार्क स्थापित कर इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उद्योग विभाग रांची के चान्हो ब्लॉक में एक फार्मा पार्क और एक खाद्य प्रसंस्करण पार्क विकसित कर रहा है। बयान में कहा गया, ‘‘विभाग ने फार्मा पार्क के निर्माण के लिए 35 एकड़ का खुला क्षेत्र आरक्षित किया है। योजना के अनुसार, सरकार ने सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े फार्मा उद्योगों को आवंटन के लिए 55 भूखंड आरक्षित किए हैं।’’

बयान के मुताबिक, फार्मा पार्क में आवश्यक बुनियादी ढांचे की समुचित व्यवस्था होगी। इसमें एक प्रशासनिक भवन, एक कैंटीन, एक सुविधा केंद्र, जल निकासी व्यवस्था, पुल और स्ट्रीट लाइट शामिल हैं। विभाग देश भर से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नयी फार्मा नीति के मसौदे पर भी काम कर रहा है।

हाल में आयोजित निवेशक सम्मेलन में इच्छुक निवेशकों ने राज्य की पुरानी फार्मा नीति में चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए प्रावधानों की कमी पर चिंता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को आगामी फार्मा पार्क में चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए आवश्यक प्रोत्साहन और उन्हें भूखंड आवंटन के लिए प्रावधान सहित समर्पित फार्मा नीति तैयार करने पर काम शुरू करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग