लाइव न्यूज़ :

फार्मा कंपनी नहीं दे रही महाराष्ट्र को तय संख्या में रेमडेसिविर दवा : टोपे

By भाषा | Updated: May 7, 2021 15:39 IST

Open in App

मुंबई सात मई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अधिकतर दवा कंपनियां राज्य को रेमडेसिविर की तय मात्रा की आपूर्ति नहीं कर रही हैं।

टोपे ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने प्रत्येक राज्य के लिए रेमडेसिविर दवा की शीशियों का कोटा तय किया है। इसके बावजूद अधिकतर दवा कंपनियां महाराष्ट्र के लिए तय कोटे के मुताबिक उसे दवा की आपूर्ति नहीं करा रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी मदद के तहत भारत सरकार को रेमडेसिविर दवा की अब तक जितनी शीशियां मिली हैं उसमें से केवल 52 हजार शीशियां ही महाराष्ट्र को मिल पाई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के फार्मास्यूटिकल विभाग की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह यह सुनिश्चित करे कि महाराष्ट्र को उसके तय कोटे के मुताबिक रेमडेसिवीर दवा मिले।

उनके मुताबिक हिटेरो लैब्स के अलावा सभी कंपनियां प्रदेश को तय कोटे के मुताबिक रेमडेसिविर की आपूर्ति नहीं कर रही हैं।

इससे पहले टोपे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि केन्द्र का फार्मास्यूटिकल विभाग विदेश से आई मदद को विभिन्न राज्यों तक पहुंचाने में देरी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है