लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन और अमेरिका में पाए गए कोरोना वायरस के नए प्रकार पर प्रभावी है फाइजर का टीका: अध्ययन

By भाषा | Updated: February 9, 2021 12:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और जर्मन जैवप्रौद्योगिकी कंपनी बायोएनटेक द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित कोविड-19 टीका, कोरोना वायरस के उस नए प्रकार से सुरक्षा दे सकता है जो पहले ब्रिटेन और फिर दक्षिण अफ्रीका में पाया गया।

एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

‘नेचर मेडिसिन’ नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस के ‘एन501वाई’ और ‘ई484के’ म्यूटेशन पर उक्त टीका प्रभावी है।

अमेरिका के टेक्सास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों समेत विशेषज्ञों के दल के अनुसार, टीके का वायरस के ई484के म्यूटेशन पर पड़ने वाला प्रभाव एन501वाई म्यूटेशन पर पड़ने वाले प्रभाव से थोड़ा कम है।

अनुसंधान पर टिप्पणी करते हुए ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय के वायरस विशेषज्ञ लॉरेंस यंग ने कहा कि इन नतीजों से, पहले किए गए अध्ययन की पुष्टि होती है जिसमें फाइजर के टीके को ब्रिटेन में पाए गए प्रकार के प्रति प्रभावी बताया गया था।

ब्रिटेन के नॉटिंघम विश्वविद्यालय में मॉलिक्यूलर वायरोलॉजी के प्रोफेसर जोनाथन बॉल ने भी कहा कि अध्ययन से प्राप्त नतीजे सही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह