लाइव न्यूज़ :

फाइजर ने भी पंजाब को टीके की सीधी आपूर्ति करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 मई मॉडर्ना के बाद फाइजर ने भी पंजाब सरकार को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की सीधी आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वह केवल केंद्र सरकार के साथ करार करेगी।

राज्य के अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि अमेरिकी टीका निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने कंपनी की नीति का हवाला देते हुए पंजाब को सीधे टीके की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी का कहना है कि वह भारत सरकार से करार करेगी न कि किसी निजी पक्ष या राज्य से।

टीकाकरण के लिए पंजाब के नोडल अधिकारी और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विकास गर्ग ने सोमवार को कहा कि फाइजर ने राज्य को दिए जवाब में कहा, ‘‘ फाइजर राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में अपनी कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने हेतु दुनियाभर की संघीय सरकारों के साथ काम कर रही है।’’

गर्ग ने कहा कि अब राज्य सरकार जॉनसन ऐंड जॉनसन और स्पूतनिक-Vके निर्माताओं से सकारत्मक जवाब की उम्मीद कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश पर सभी निर्माताओं से कोविड टीके की सीधी खरीद के लिए संपर्क किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे