लाइव न्यूज़ :

कटिहार में पीएफआई ने बाबरी मस्जिद से संबंधित विवादित पोस्टर चिपकाए

By भाषा | Updated: December 6, 2020 23:35 IST

Open in App

कटिहार/पटना, छह दिसम्बर बिहार के कटिहार जिले के कलेक्ट्रेट गेट और अन्य स्थानों पर बाबरी मस्जिद से संबंधित विवादित पोस्टर रविवार को कथित रूप से चिपकाए गए।

कटिहार जिले के कलेक्ट्रेट गेट और कुछ अन्य स्थानों पर कथित रूप से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा चिपकाए गए उक्त पोस्टर में लिखा हुआ है, "एक दिन बाबरी का उदय होगा, छह दिसंबर 1992 को कहीं हम भूल नहीं जाएं"।

हिंदी और उर्दू, दोनों भाषा में लिखे पोस्टरों पर पीएफआई के नाम के साथ दिल्ली का पता दिया गया है।

पीएफआई के पोस्टरों को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि उन्हें जिले के कई स्थानों पर पीएफआई के पोस्टर के संबंध में जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा और संबंधित संगठन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कटिहार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि गृह विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी।

छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया था। उच्चतम न्यायालय के फैसले ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र