लाइव न्यूज़ :

पीएफआई ने केरल में आतंकी शिविर आयोजित करने के लिए खासी राशि जमा कर ली थी : ईडी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:39 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जनवरी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केरल स्थित संगठन ने राज्य में आतंकी शिविर आयोजित करने के लिए खासी राशि जमा कर ली थी।

ईडी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) संबंधी विशेष अदालत में पीएफआई के छात्र मोर्चा के नेता के. ए. रौफ शरीफ की जमानत याचिका का विरोध करते हुए यह टिप्पणी की। शरीफ को धन शोधन जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि उसने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) द्वारा विशेष अदालत में दायर आरोप पत्र के आधार पर यह जांच शुरू की। एनआईए ने 2013 के अपने आरोपपत्र में कहा कि पीएफआई व एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने अपने कार्यकर्ताओं को विस्फोटकों और हथियारों का इस्तेमाल सिखाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र किया और कन्नूर जिले के नारथ में एक आतंकवादी शिविर का आयोजन किया।

आरोप पत्र में कहा गया है कि शिविर का आयोजन विभिन्न धर्मों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, उन्हें आतंकवादी गतिविधियों के लिए तैयार करने की खातिर किया गया था और इस तरह उन्होंने देश की एकता और अखंडता को भंग करने का अपराध किया।

ईडी ने कहा, ‘‘पीएफआई ने आतंकवादी शिविरों के आयोजन के लिए और उससे जुड़ी गतिविधियों और साम्प्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त धन जमा कर लिया था... जांच के दौरान पीएफआई के कई बैंक खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का विश्लेषण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल