लाइव न्यूज़ :

पीएफआई मामला: आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

By भाषा | Updated: April 3, 2021 23:55 IST

Open in App

मथुरा, तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया के आठ सदस्यों के खिलाफ यहां की एक अदालत में राजद्रोह, आपराधिक साजिश, आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने तथा अन्य आरोपों पर शनिवार को आरोप पत्र दाखिल किया।

इन आरोपियों में पीएफआई की छात्र प्रकोष्ठ के नेता के ए रऊफ शरीफ और केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन शामिल हैं।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया, ‘‘खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर दिल्ली से हाथरस जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर मांट टोल चैकी पर गिरफ्तार किए गए पीएफआई/सीएफआई के चार सदस्यों कप्पन सिद्दीकी, मौहम्मद आलम, मसूद अहमद व अतीकुर्रहमान तथा उनसे पूछताछ के बाद केरल में गिरफ्तार किए गए उनके संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रऊफ शरीफ व लखनऊ में पकड़े गए मुखिया असनद बदरुद्दीन एवं फिरोज खान सहित एक अन्य सदस्य दानिश के विरुद्ध एसटीएफ ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार पाण्डेय की अदालत में लंबी-चौड़ी चार्जशीट पेश की।’’

उन्होंने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे सिद्दीकी, मसूद, आलम, अतीकुर्रहमान व केरल से लाए गए रऊफ शरीफ को अदालत में पेश किया गया था, जबकि बदरुद्दीन व फिरोज खान की पेशी ऑनलाइन कराई गई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए एक मई की तारीख तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित