लाइव न्यूज़ :

केरल में ईडी के छापे के दौरान पीएफआई कार्यकर्ताओं ने बाधा डाला, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:56 IST

Open in App

कोच्चि, आठ दिसंबर पुलिस ने बुधवार को बताया कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेता के परिसर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे के दौरान वहां कथित रूप से बाधा खड़ी करने और हंगामा करने को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, एर्नाकुलम जिले के मुवात्तुपुझा में पीएफआई के करीब 100 कार्यकर्ता अपने नेता के घर के आगे जमा हो गए और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उस दौरान एजेंसी की टीम तलाशी ले रही थी।

उन्होंने बताया कि पीएफआई नेता के घर के बाहर पुलिस तैनात थी लेकिन कार्यकर्ताओं ने छापे के खिलाफ अपने प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को धक्का देकर वहां से हटा दिया।

अधिकारियों को उनका काम करने से रोकने और ईडी जिस परिसर में छापा मार रहा था उसके बारा प्रदर्शन करने को लेकर पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ईडी के अधिकारियों ने पीएफआई से जुड़े कम से कम और तीन परिसरों पर छापा मारा।

कन्नूर और मलप्पुरम सहित अन्य जिलों से मिली सूचना के अनुसार, पीएफआई के कार्यकर्ता परिसरों के बाहर जमा हो गए और केन्द्रीय एजेंसी का उपयोग करके उनके नेतृत्व को परेशान करने का आरोप लगाते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

छापों की आलोचना करते हुए पीएफआई ने एक बयान जारी करके कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि ‘‘पॉपुलर फ्रंट को परेशान करने और उसे निशाना बनाने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जाएगी।’’

संगठन के महासचिव अनीस अहमद ने फेसबुक पेज पर पोस्ट एक वीडियेा में कहा, ‘‘पीएफआई को निशाना बनाने के लिए भाजपा केन्द्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रही है।’’

केरल में भाजपा ने इन आरोपों तक तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब