लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि: युवा कांग्रेस का स्मृति ईरानी के आवास के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आवास के समक्ष प्रदर्शन किया और सरकार से तुरंत बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि स्मृति ईरानी जब विपक्ष में थीं तब पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में पांच रुपये की वृद्धि होने पर भी सड़क पर आ जाती थीं लेकिन आज वह देशभर में व्याप्त चारों ओर महंगाई को लेकर ‘पूरी तरह से चुप’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज युवा कांग्रेस उन्हें नींद से जगाने की कोशिश कर रहा है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार गई है जबकि डीजल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गये हैं, रसोई गैस की कीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।’’

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि खुली लूट के बावजूद भाजपा सरकार दूसरों पर दोष मढ़ने का प्रयास कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि सर्दी खत्म होने पर ईंधन के दाम में कमी आने का पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान ‘बेकूफाना’ है। श्रीनिवास ने प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी (नरेंद्र मोदी) और उनके मंत्रियों को ‘अच्छे दिन’ के वादे की वजह से चुना था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी एवं उनकी सरकार ने उस भरोसे को तोड़ दिया। किसान, युवा, मजदूर, कारोबारी और महिलाएं महंगाई से बुरी तरह से प्रभावित हैं। आरएसएस और भाजपा का जन विरोधी एवं देश विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल