लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने ईंधन संरक्षण के लिए शुरू किया 'सक्षम' अभियान 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 18:31 IST

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव एम.एम. कुट्टी ने एक महीने तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान की।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आने वाली इकाई पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) ने बृहस्पतिवार को ईंधन संरक्षण अभियान 'सक्षम' शुरू किया। सके तहत टीवी चैनल और सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों के जरिये देशभर में ईंधन संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आने वाली इकाई पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) ने बृहस्पतिवार को ईंधन संरक्षण अभियान 'सक्षम' शुरू किया। इसके तहत टीवी चैनल और सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों के जरिये देशभर में ईंधन संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव एम.एम. कुट्टी ने एक महीने तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान की। कुट्टी ने अपने संबोधन में पेट्रोलियम उत्पादों के महत्व और ईंधन की बचत पर जोर दिया। उन्होंने 'सक्षम' जैसे कार्यक्रमों के महत्व पर भी जोर दिया, जिसमें विभिन्न गतिविधियों में आम लोग हिस्सा लेते हैं। 

पेट्रोलियम सचिव ने समारोह में राष्ट्रीय निबंध, क्विज (प्रश्नोत्तरी) और चित्रकारी प्रतियोगिता-2019 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में देश के सभी शिक्षा बोर्डों से 1.48 करोड़ से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। पुरस्कारों में जापान का अध्ययन दौरा, लैपटॉप, टैबलेट और नकद पुरस्कार शामिल हैं। यह पुरस्कार युवाओं को ईंधन संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझने में प्रेरित करने में मदद करेगा। 

ईंधन संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए तेल कंपनियों और उनके राज्य स्तरीय संयोजकों को भी पुरस्कृत किया गया। कुट्टी ने कार्यक्रम के दौरान पीसीआरए के प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मार्गदर्शन में चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, टी.वी चैनल, एफ.एम.चैनल, डिजिटल सिनेमा थियेटर, सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर इत्यादि के द्वारा ईंधन संरक्षण को लेकर विभिन्न शहरों मे राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसमें बड़े वाहनों के चालकों के लिए कार्यशाला, रसोइयों/ग्रहणियों के लिए सेमिनार, 'सक्षम साइकिल' दिवस समेत अन्य गतिविधियां शामिल हैं। 

टॅग्स :धर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

भारतबिहार में सरकार के गठन होते ही प्रदेश भाजपा में शुरू हो गई नए अध्यक्ष की तलाश, विनोद तावडे और धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई जिम्मेवारी!

भारतबिहार एनडीए सीटः चिराग पासवान 30 तो जीतन राम मांझी 15 सीट पर अड़े?, कैबिनेट मंत्री को मनाने की कवायद, महागठबंधन में भी उठापटक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया