लाइव न्यूज़ :

कल राजस्थान में पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, बढ़े वैट दर के विरोध हड़ताल

By भाषा | Updated: October 22, 2019 15:46 IST

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से लगती सीमा पर हमारे पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में केंद्र सरकार ने आम बजट में विशेष उत्पाद शुल्क एक रुपये तथा पथ उपकर में एक रुपये बढोतरी करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में पेट्रोल पंप कल छह बजे से अगले चौबीस घंटे के लिए बंद रहेंगे।पेट्रोल पर वैट को 26 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत व डीजल पर वैट को 18 से बढ़ाकर  22 प्रतिशत कर दिया।

राजस्थान में पेट्रोल पंप बुधवार सुबह छह बजे से अगले चौबीस घंटे के लिए बंद रहेंगे। राजस्थानपेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन ने राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों पर बढ़े वैट के विरोध में इस बंद का घोषणा की है।

ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा, ‘‘राज्य के सभी पेट्रोल पंप बुधवार सुबह छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने वैट बढा दिया है... ‘‘हमने पथ उपकर हटाने की मांग भी की है। इस समय राज्य में पेट्रोल डीजल उत्तरी भारत के सभी अन्य राज्यों की तुलना में पांच रुपये से लेकर साढे आठ रुपये तक महंगा है।

इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से लगती सीमा पर हमारे पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में केंद्र सरकार ने आम बजट में विशेष उत्पाद शुल्क एक रुपये तथा पथ उपकर में एक रुपये बढोतरी करने की घोषणा की।

इसके बाद राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर पेट्रोल पर वैट को 26 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत व डीजल पर वैट को 18 से बढ़ाकर  22 प्रतिशत कर दिया।

टॅग्स :राजस्थानपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया