लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर पेट्रोल पंप स्थापित होंगे : खान

By भाषा | Updated: December 8, 2020 00:19 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान वक्फ बोर्ड ने अतिरिक्त आय बढाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिये राज्य में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर पेट्रोल पंप स्थापित करने का निर्णय लिया है।

बोर्ड के अध्यक्ष डा खानू खान बुधवाली ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित वक्फ संपत्तियों पर पेट्रोलियम कम्पनियों से अनुबंध कर पेट्रोल पंप स्थापित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके लिये 15 जगहों का चयन किया गया है। साथ ही अन्य संपत्तियों का विकास कर व्यवसायिक गतिविधियों के जरिये आय बढाने का काम तेज गति से किया जायेगा ताकि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को ‘खुर्द बुर्द’ होने से बचाया जा सके व बोर्ड को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में जयपुर, अजमेर, भीलवाडा, सीकर, झुंझुनूं और अन्य जिलों में बोर्ड की महत्वपूर्ण संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि 19 हजार वक्फ संपत्तियों के रिकार्ड का डिजिटलीकरण का काम पूरा कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे