लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में पेट्रोल पंप मालिकों ने की 24 घंटे की हड़ताल

By भाषा | Updated: November 15, 2021 14:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 नवंबर हरियाणा में पेट्रोल पंप मालिकों ने पेट्रोल एवं डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) में कटौती और डीलर के कमीशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को 24 घंटे की हड़ताल की।

‘ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन’ के कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि करीब 3,700 पेट्रोल पंप ने सोमवार सुबह छह बजे हड़ताल शुरू की, जो मंगलवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगी।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाले एम्बुलैंस जैसे वाहनों को पेट्रोल एवं डीजल देंगे।

पेट्रोल पंप मालिक पेट्रोल एवं डीजल पर पंजाब की तर्ज पर वैट में कटौती किए जाने की मांग कर रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर दिया है, जिसके काररण राज्य में पेट्रोल 10 रुपए लीटर और डीजल पांच रुपए लीटर सस्ता हो गया है।

पेट्रोल पंप मालिक डीलर के कमीशन में बढ़ोतरी किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह 2017 के बाद से बढ़ाया नहीं गया है, जबकि उनका खर्च लगभग दोगुना हो गया है।

वे ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कमी के कारण उनके मौजूदा भंडार पर हुए नुकसान के लिए सरकार से मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां