लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: July 20, 2021 13:06 IST

Open in App

शाहजहांपुर 20 जुलाई शाहजहांपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के बाद तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने बताया कि आज सुबह थाना खूटार अंतर्गत मुराद पूर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोग आए और उन्होंने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने कर्मी अजय कुमार (25) को गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

वाजपेयी ने बताया कि मामले में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर हत्यारों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हत्यारों को शीघ्र ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों