लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दाम ने 7 राज्यों में लगया 'शतक', मुंबई में कीमत 103 रुपये के पार

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 18, 2021 12:02 IST

देश में तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है । ऐसे में शुक्रवार को मुंबई में तेल की कीमत 103 रुपए के पार चली गई, जो अभी तक का सर्वाधिक मूल्य है । वहीं कई राज्यों में यह आकड़ा 100 के पार चला गया है ।

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103 रुपए के पार , डीजल भी हुआ 30 पैसे महंगा सात राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पिछले महीने से पेट्रोल 6 रुपए औऱ डीजल 7 रुपए मंहगा हुआ

मुंबई: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है। एक तो कोरोना की मार से लोगों का हाल बेहाल है । ऊपर से बढ़ते तेल की कीमतों नहीं लोगों की जेब ढीली कर दी है । मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत  103 रुपए प्रति लीटर  के पार पहुंच गई, जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है ।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार एक दिन के अंतराल के बाद राज्य द्वारा संचालित तेल विपणन कंपनियों ने 18 जून को ईंधन की कीमतों में संशोधन किया है, जिसके बाद पेट्रोल 26- 27 पैसे महंगा हो गया और  डीजल 28 -30 पैसे महंगा हो गया है ।

पिछले महीने की शुरुआत से ही ईंधनों  की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है । राज्य द्वारा संचालित कंपनियों ने 18 दिन के अंतराल के बाद 4 मई को दैनिक संशोधन फिर से शुरू किया। तब से पेट्रोल लगभग 6 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है ।

Petrol Price: 7 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार

इस तरह की लगातार बढ़ोतरी के कारण कम से कम 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गई है।

29 मई को मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गई थी। वहीं अब 103.8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.14 रुपए  प्रति लीटर हो गई है। वही हैदराबाद दूसरा ऐसा मेट्रो शहर है जहां  पेट्रोल की कीमत 100.74 रुपए  प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.59 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। शुक्रवार को डीजल का भाव  87.69 प्रति लीटर हो गया है। 

मूल्य वर्धित कर के आधार पर ईंधन की दरें अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न होती है । भारत में ऑटो इंजन की कीमत अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, रुपए और डॉलर विनिमय दर पर निर्भर करती है । इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड तेल विपणन कंपनियां दरों में संशोधन  करती है।

टॅग्स :मुंबईपेट्रोल का भावपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू