लाइव न्यूज़ :

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर के पार

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:53 IST

Open in App

भोपाल, 30 नवंबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत सोमवार को 90 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार गयी है।

मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भोपाल में सोमवार को पेट्रोल 90.05 रुपये तथा डीजल 80.10 रुपये प्रतिलीटर की दर से बेचा गया।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉकडाउन के हटने के बाद सामान्य स्थिति बहाल होने पर बढ़ती मांग के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थो पर मूल्य आधारित कर (वैट) सबसे अधिक है।

सिंह के अनुसार मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर क्रमश: 39 प्रतिशत और 28 प्रतिशत है। इसके कारण अन्य राज्यों की तुलना में यहां पेट्रोल व डीजल की कीमत अधिक ही रहती है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमत पहली बार 91 रुपये प्रति लीटर के पार भी पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र