लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:31 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जुलाई ओडिशा के विभिन्न जिलों में पेट्रोल की कीमतें शुक्रवार को 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गईं।

पेट्रोल की कीमतों में हुई ताजा वृद्धि के बाद राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत 100.01 रुपये प्रति लीटर पहुंच गयी जबकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है और वह 97.25 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

इसके बाद कटक में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100.3 रुपये पहुंच गयी है। संबलपुर, बोलांगीर, सुंदरगढ़ और रायगढ़ समेत 20 जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गयी है।

आदिवासी बहुल मलकानगिरी जिले में पेट्रोल की कीमत 105.08 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है जोकि राज्य में सबसे अधिक है। वहीं कोरापुट में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 102 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने बसों का किराया भी बढ़ा दिया है। साधारण और एक्सप्रेस बसों का किराया चार पैसे बढ़ाकर क्रमश: 80 पैसे प्रति किमी और 93 पैसे प्रति किमी कर दिया गया है। डीलक्स और एसी डीलक्स बसों का किराया आठ पैसे बढ़ाकर 1.29 रुपये प्रति किमी कर दिया गया है जबकि सुपर-प्रीमियम बसों का किराया 12 पैसे बढ़कर 2.44 रुपये प्रति किमी हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह