लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, दाम कम किये जाएं: अमित देशमुख

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:17 IST

Open in App

औरंगाबाद, 16 जुलाई महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए और जनता को राहत देने के लिए इनके दाम कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यहां शाहगंज से कलेक्टोरेट तक मार्च का नेतृत्व करने वाले देशमुख ने कहा कि केंद्र सरकार के कुप्रबंधन ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

राज्य सरकार की पेट्रोल-डीजल पर कर कम करने की किसी तरह की योजना के सवाल पर देशमुख ने कहा कि राज्य के कर केंद्र के कर से कम हैं।

वहीं राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) का नुकसान 6,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है और पेट्रोल-डीजल के दामों में हाल में हुई वृद्धि से नुकसान में रोजाना दो करोड़ रुपये बढ़ रहे हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि 6,500 करोड़ रुपये के नुकसान में 2,750 करोड़ रुपये का नुकसान कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए