आज पेट्रोल 10 पैसा सस्ता, डीजल के दाम में कोई कटौती नहीं
By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 3, 2018 09:51 IST2018-06-03T08:59:59+5:302018-06-03T09:51:14+5:30
Petrol Diesel Price Update: इससे पहले 14 से 28 मई के बीच पेट्रोल करीब 4 रुपए और डीजल 3.62 रुपए तक महंगा हुआ था।

Petrol Diesel Price Update 03-June| Petrol Diesel Price update today| Petrol Diesel Price in Your City
नई दिल्ली, 3 जूनः पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकार के लिए नासूर बनी हुई हैं। रविवार को पेट्रोल 10 पैसे तक सस्ता हो गया है। लेकिन इसे नाकाफी बताया जा रहा है। इसके खिलाफ विपक्ष देशभर में छिटफुट प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि बीते 5 दिन में पेट्रोल 34 पैसे तक सस्ता हुआ है। लेकिन डीजल की कीमतों में बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुए हैं। भारत के चार महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 85.92 और डीजल 73.58 रुपए लीटर मिल रहे हैं।
| शहर | रविवार को पेट्रोल | 2 जून के रेट |
| दिल्ली | 78.11 रुपए | 78.20 रुपए |
| कोलकाता | 80.75 रुपए | 80.84 रुपए |
| मुंबई | 85.92 रुपए | 86.01 रुपए |
| चेन्नई | 81.09 रुपए | 81.19 रुपए |
इससे पहले 14 से 28 मई के बीच पेट्रोल करीब 4 रुपए और डीजल 3.62 रुपए तक महंगा हुआ था।
केरल में पेट्रोल, डीजल के दाम एक रुपये लीटर घटे
केरल में पेट्रोल और डीजल के दाम के दाम एक रुपये प्रति लीटर घट गए हैं। राज्य सरकार ने ईंधन पर उपकर घटाया है जिससे पेट्रोल , डीजल कीमतों में यह कमी आई है।
आज से केरल में पेट्रोल 81.40 रुपये और डीजल 74.05 रुपये लीटर बिक रहा है। मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर बिक्रीकर में एक रुपये लीटर की कटौती का फैसला किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि आम जनता को कुछ राहत देने के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोल , डीजल के दाम घटाने का फैसला किया है। इस कदम से राज्य सरकार पर सालाना 509 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
(भाषा के इनुपट से)