लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में पहली बार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में सात रुपये प्रतिलीटर की कमी : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:18 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब पेट्रोल, डीजल की कीमतों में सात रुपये प्रतिलीटर की कमी की गई है, जैसा कि उनकी सरकार ने किया है।

बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड देखें। ईंधन की कीमतों में वृद्धि नई बात नहीं है, लेकिन ऐसा हो रहा है। कर्नाटक के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, जब पेट्रोल, डीजल की कीमतों में एक बार में सात रुपये प्रति लीटर की कमी की गई हो। हमारी सरकार ने इसमें रिकॉर्ड कमी की है।’’

वह विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया है कि हानगल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीनिवास माणे के हाथों भाजपा उम्मीदवार शिवराज सज्जनर की हार के बाद राज्य सरकार ईंधन की कीमतों में कमी करने को मजबूर हुई है।

बोम्मई ने कहा कि अगर यह उपचुनाव के पहले हुआ होता तब, कांग्रेस कहती कि कीमतों में कमी चुनाव को ध्यान में रखकर की गई है।

बोम्मई ने कहा, ‘‘जनता का बोझ कम करने वाली ईंधन की कीमतों में कमी पर तारीफ करने की जगह, विपक्ष इसका विरोध कर रही है। यह लोगों के प्रति उनका रवैया दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है