लाइव न्यूज़ :

इस साल 69 बार बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम : अधीर

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:20 IST

Open in App

बहरमपुर (पश्चिम बंगाल), 10 जुलाई लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को दावा किया कि इस साल एक जनवरी से पेट्रोल और डीजल के दाम 69 बार बढ़ाये गये हैं।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार से अनुरोध किया कि वह छत्तीसगढ़ सरकार की तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतों से मूल्य वर्द्धित कर (वैट) को हटा दे।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने लोगों की परेशानियों को सोचे बिना एक जनवरी से 69 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये हैं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा सरकार आम आदमी की हालत पर कोई चिंता नहीं जता रही। हम केंद्र से अनुरोध करते हैं कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को वापस ले।’’

बंगाल विधानसभा में लोक लेखा समिति (पीएसी) अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूछे गये एक प्रश्न पर चौधरी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा दोनों जगह पर मुख्य विपक्षी दल के सदस्य को पीएसी अध्यक्ष बनाया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तीन बार पीएसी का अध्यक्ष रहा हूं। हमारी नेता सोनिया गांधी ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। हालांकि, अंतिम निर्णय लोकसभा अध्यक्ष या विधानसभा अध्यक्ष करते हैं। पीएसी अध्यक्ष का निर्वाचन उनका विशेषाधिकार है।’’

हालांकि, चौधरी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता और आधिकारिक रूप से भाजपा विधायक मुकुल रॉय के पीएसी प्रमुख चुने जाने के मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव