लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, मुंबई में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल भी 92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2021 15:49 IST

देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा जारी मई में अब तक 16 बार बढ़ चुके हैं दाम मुंबई में 100 रुपये के पार बिक रहा है पेट्रोल

देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं डीजल के दाम 92 रुपये के पार पहुंच गए हैं। 

मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल मेंं   30 रुपए प्रति की बढोतरी की गई है। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 100.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत बढ़कर 92.17 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 93.97 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर बिका। 

दिल्ली में ये है हाल 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में शनिवार को 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई। वहीं डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल 93.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 84.89 रुपए तक पहुंच चुका है। 

मई में 16 बार बढ़े दाम

मई के महीने में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। मई के महीने में अब तक 16 बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं, लेकिन एक बार भी बार दामों में कमी नहीं आई है। हालांकि अप्रैल में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ कम हुए थे, लेकिन चार मई के बाद से इसमें फिर से तेजी देखी गई। 

पेट्रोल में 3.59 रुपए प्रति लीटर का इजाफा

इस महीने में पेट्रोल 3.59 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। वहीं डीजल भी पेट्रोल से होड़ ले रहा है। इस महीने डीजल के दाम 4.13 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। 

रोजाना तय होती है कीमतें

गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना तय की जाती है। जिसके बाद देश भर के पेट्रोल पंप पर सुबह छह बजे से नई कीमतों को लागू किया जाता है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजलडीजल का भावमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल