फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट
By भारती द्विवेदी | Updated: September 25, 2018 07:51 IST2018-09-25T07:39:26+5:302018-09-25T07:51:35+5:30
Petrol-diesel price today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट
नई दिल्ली, 25 सितंबर:पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से देश की आमजन त्रस्त है। दिल्ली में जहां पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई हैं, वहीं डीजल में 10 पैसे की। मुंबई में पेट्रोल 90 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। मंगलवार (25 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.86 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 90.22 रुपये प्रति लीटर रहेगा।
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 82.86 per litre & Rs 74.12 per litre, respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 90.22 per litre & Rs 78.69 per litre, respectively. pic.twitter.com/hs3dbrwfq4
— ANI (@ANI) September 25, 2018
चार महानगरों में 25 सितंबर को पेट्रोल की कीमत:
| शहर | पेट्रोल की कीमत |
| दिल्ली | 82.86 |
| कोलकाता | 85.99 |
| मुंबई | 90.22 |
| चेन्नई | 86.13 |
चार महानगरों में 25 सितंबर को डीजल की कीमत:
| शहर | डीजल की कीमत |
| दिल्ली | 74.12 |
| कोलकाता | 75.97 |
| मुंबई | 78.69 |
| चेन्नई | 78.36 |
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेलों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसका असर घेरलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी अभी जा रहेगी। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमत पर पड़ने वाला है।