लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमत में सोमवार को भी गिरावट जारी, जानें 10 दिसंबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2018 10:48 IST

Petrol and Diesel price today: विपक्षी दल उम्मीद जता रहे थे कि पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट थम जाएगी लेकिन गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा। जानें 10 दिसंबर का रेट्स...

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 2 महीने में डीजल करीब 12 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल करीब 15 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ।अक्टूबर महीने में देशभर के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार (10 दिसंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.37 रुपये और डीजल 64.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 75.95 रुपये और डीजल 67.86 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 72.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 66.59 रुपये में बिक रहा है। इसी प्रकार हैदराबाद में पेट्रोल 74.59 रुपये और डीजल 70.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में 15-20 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 70.55 और डीजल 65.09 रुपये प्रति लीटर बिके।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक  करें।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर महीने में देशभर के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का असर पेट्रोल डीजल की कीमत पर पड़ रहा है। क्रूड ऑयल की कीमत में अक्टूबर 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी।

पिछले 2 महीने में डीजल करीब 12 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल करीब 15 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ। अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने को हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया