Petrol-Diesel Price: आज नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें महानगरों में आज का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 10:14 IST2019-07-25T07:34:22+5:302019-07-25T10:14:30+5:30
Petrol and Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। जानें गुरुवार (25 जुलाई) को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

Petrol-Diesel Price: आज नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें महानगरों में आज का रेट
पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार (25 जुलाई) को कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 73.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 66.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (23 जुलाई) पेट्रोल के दाम में फिर मामूली वृद्धि हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 73.47 रुपये प्रति लीटर रहा। चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए गुरुवार (25 जुलाई) को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत...
25 जुलाई को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
| शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
| दिल्ली | 73.41 | कोई बदलाव नहीं |
| मुंबई | 79.02 | कोई बदलाव नहीं |
| कोलकाता | 75.87 | कोई बदलाव नहीं |
| चेन्नई | 76.24 | कोई बदलाव नहीं |
25 जुलाई को महानगरों में डीजल का दामः-
| शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
| दिल्ली | 66.24 | कोई बदलाव नहीं |
| मुंबई | 69.43 | कोई बदलाव नहीं |
| कोलकाता | 68.31 | कोई बदलाव नहीं |
| चेन्नई | 69.96 | कोई बदलाव नहीं |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क, सड़क और बुनियादी ढांचा उपकर लगाते हुए 2,800 करोड़ रुपये जुटाने की व्यवस्था की
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।