Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल की कीमत में फिर बढ़ोतरी, जानें 24 जुलाई को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 07:38 IST2019-07-24T07:38:11+5:302019-07-24T07:38:11+5:30

Petrol and Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। जानें बुधवार (24 जुलाई) को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

Petrol-Diesel Price Today: petrol and Diesel price updates 24 July 2019 in delhi and other cities | Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल की कीमत में फिर बढ़ोतरी, जानें 24 जुलाई को आपके शहर का रेट

Petrol Diesel Price

Highlightsपेट्रोल के दाम में बुधवार (24 जुलाई) को मामूली बढ़ोतरी हुई है जबकि डीजल की कीमत स्थिर है।भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है।

पेट्रोल के दाम में बुधवार (24 जुलाई) को मामूली बढ़ोतरी हुई है। पांच दिनों तक कीमतें स्थिर रहने के बाद पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल महंगा हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 73.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 66.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (23 जुलाई) पेट्रोल के दाम में फिर मामूली वृद्धि हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 73.47  रुपये प्रति लीटर रहा। चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए बुधवार (24 जुलाई) को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत...

24 जुलाई को महानगरों में पेट्रोल का दामः-

शहर का नामआज का रेट (रुपये/प्रति लीटर)महंगा/सस्ता
दिल्ली73.4106 पैसा (महंगा)
मुंबई79.026 पैसा (महंगा)
कोलकाता75.8710 पैसा (महंगा)
चेन्नई76.2406 पैसा (महंगा)

24 जुलाई को महानगरों में डीजल का दामः-

शहर का नामआज का रेट (रुपये/प्रति लीटर)महंगा/सस्ता
दिल्ली66.24कोई बदलाव नहीं
मुंबई69.43कोई बदलाव नहीं
कोलकाता68.31कोई बदलाव नहीं
चेन्नई69.96कोई बदलाव नहीं

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क, सड़क और बुनियादी ढांचा उपकर लगाते हुए 2,800 करोड़ रुपये जुटाने की व्यवस्था की

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।

Web Title: Petrol-Diesel Price Today: petrol and Diesel price updates 24 July 2019 in delhi and other cities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे