लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल की कीमतों में लगातार 13वें दिन कटौती, जानें 30 अक्टूबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 30, 2018 08:38 IST

Petrol & Diesel Price Today's (30-Oct) Latest Update in hindi:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटी हैं। जानें 30 अक्टूबर को आपके शहर का रेट...

Open in App

नई दिल्ली, 30 अक्टूबरः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटी हैं। मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में लगातार 13वें दिन गिरावट जारी रही वहीं डीजल भी लगातार छठवें दिन घटा। 30 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 79.55 रुपये प्रति लीटर (20 पैसे की कटौती) और डीजल 73.78 रुपये प्रति लीटर (7 पैसे की कटौती) निर्धारित है। इसी प्रकार मुंबई में आज पेट्रोल 85.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ये कीमतें मंगलवार को सुबह 6 बजे से लागू हैं।

सोमवार को तीन सप्ताह बाद पहली बार पेट्रोल का भाव 80 रुपये प्रति लीटर से नीचे आया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल का दाम भी 74 रुपये से नीचे आ गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल सोमवार को क्रमश: 79.75 रुपये, 81.63 रुपये, 85.24 रुपये और 82.86 रुपये प्रति लीटर रहा।

भारत के अन्य शहरों का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। सउदी अरब ने भी कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाने की बात कही है। इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस गिरावट की बदौलत घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है।

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी जिसके बाद कर्इ राज्यों ने वैट में कटौती की गई थी। इसका असर यह हुआ कि देशभर में पेट्रोल और डीजल 2.50 रु. से 5 रु. तक सस्ता हुआ था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें