लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन कटौती जारी, जानें 28 अक्टूबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 28, 2018 12:17 IST

Petrol and Diesel price today: रविवार (28 अक्टूबर) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटी हैं। रविवार को लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है।

Open in App

रविवार (28 अक्टूबर) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटी हैं। रविवार को लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 40 पैसे और डीजल में 33 पैसे की कटौती की गई। आज दिल्ली में पेट्रोल 80.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है इसी तरह मुंबई में 28 अक्टूबर को पेट्रोल 85.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ये कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हैं। 

शनिवार (27 अक्टूबर) को भी कीमतों में बड़ी कटौती गई थी। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के रेट 40 पैसे घटकर 80.45 रुपये प्रति लीटर हैं वहीं डीजल के दाम में 35 पैसे की कटौती गई है जिससे ये 74.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए।

भारत के अन्य शहरों का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। सउदी अरब ने भी कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाने की बात कही है। इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस गिरावट की बदौलत घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है।

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी जिसके बाद कर्इ राज्यों ने वैट में कटौती की गई थी। इसका असर यह हुआ कि देशभर में पेट्रोल और डीजल 2.50 रु. से 5 रु. तक सस्ता हुआ था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया