लाइव न्यूज़ :

दशहरे पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से थोड़ी राहत, जानें 19 अक्टूबर का रेट

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 19, 2018 08:41 IST

Petrol Diesel Todays(19-Oct) Price Update:त्योहारी सीजन में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। जानें 19 अक्टूबर 2018 को देश के अलग-अलग शहरों का रेट।

Open in App

दशहरे के मौके पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 82.38 रुपये प्रति लीटर (24 पैसे की गिरावट) है और डीजल 75.48 रुपये प्रति लीटर (10 पैसे की गिरावट) की दर से बिक रहा है। मुंबई में 19 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतें 24 पैसे कम होकर 87.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रही हैं। वहीं मुंबई में डीजल 79.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

बृहस्पतिवार को भी तेल कंपनियों ने देश के करोड़ों लोगों को राहत देते हुए तेल के दामों में कमी की है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे तो डीजल के दाम में 11 पैसे की कमी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे की कमी के साथ 82.62 रुपये प्रति लीटर मिला, तो डीजल 11 पैसे की कमी के साथ 75.58 रुपये प्रति लीटर बिका।

भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। ये रेट हिन्दुस्ता पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक लिखी गई है।

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने सोमवार को कहा कि 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में सभी 400 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल, डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के विरोध में यह फैसला किया गया है।

एसोसिएशन ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप हैं जिनमें साथ ही सीएनजी पंप भी जुड़े हैं। ये सभी पेट्रोल पंप 22 अक्टूबर को प्रात: छह बजे से लेकर अगले दिन 23 अक्टूबर 2018 को प्रात: पांच बजे तक बंद रहेंगे। ’’ 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया