लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बयानबाजी तेज, तृणमूल ने कहा-जब कीमतें आसमान छू रही, कहां छुपे हैं पीएम, भाजपा का पलटवार

By अभिषेक पारीक | Updated: July 4, 2021 21:44 IST

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और सवाल किया कि वह 'कहां छुपे हुए हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम मोदी की आलोचना की है। तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि ईंधन की कीमत ऐतिहासिक रूप से आसमान छू रही हैं। भाजपा ने सवाल किया है कि राज्य सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर अपने शुल्क क्यों नहीं घटा रही। 

कोलकाताः ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और सवाल किया कि वह 'कहां छुपे हुए हैं।' पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि ईंधन की कीमतें 'ऐतिहासिक रूप से आसमान छू रही हैं' और ऐसा लगता है कि भाजपा 'जनता की तकलीफें बढ़ाने के लिये' कठोर परिश्रम कर रही है। हालांकि, भाजपा ने सवाल किया कि कीमतें घटाने के लिए राज्य सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर अपने शुल्क क्यों नहीं घटा रही है। 

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया, 'ईंधन की कीमतें ऐतिहासिक रूप से आसमान छू रही हैं, ऐसा लगता है कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार लोगों की तकलीफें बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। 2020 से अभी तक कुछ खास बदलाव नहीं आया है। वही पुराना आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है और भारत की जनता की मांगों को आसानी से नजर अंदाज किया जा रहा है।'

मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर है, वहीं दिल्ली और कोलकाता में इसकी कीमत 99 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी ने ट्वीट किया, 'देश के लोग जब भी तकलीफ में होते हैं श्रीमान नरेंद्र मोदी की नाटक करने की प्रवृत्ति है।' 

उन्होंने आरोप लगाया, 'अभी जब पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो वह भूमिगत क्यों हो गए हैं? क्या आप झूठ के पुलिंदे से भरा भाषण तैयार कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी?'

वैट सहित अन्य स्थानीय करों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल) की कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं। इसी कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में वाम दलों ने भी प्रदर्शन किया।

वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि आलोचनाओं से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार अपना कर क्यों नहीं घटा रही है? सभी को पता है कि केन्द्र सरकार मौजूदा संकट से किस तरह निपट रही है। समस्या के समाधान के लिए केन्द्र और राज्य के संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है।'

टॅग्स :पेट्रोल का भावमोदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल