लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: छत्तीसगढ़ सरकार ने सस्ता किया पेट्रोल और डीजल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले-जनता को राहत, कांग्रेस शासित तीसरा राज्य

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2021 16:06 IST

Chhattisgarh Petrol-Diesel Price Cut: छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) में क्रमश: एक प्रतिशत और दो प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएमओ छत्तीसगढ़ ने एक ट्वीट में इस फैसले की घोषणा की।सरकार को कुल 1000 करोड़ का नुकसान होगा। पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट की दर कम करने के संबंध में फैसला लिया गया।

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर वैट में क्रमशः 2% और 1% की कमी की घोषणा की।सीएमओ छत्तीसगढ़ ने एक ट्वीट में इस फैसले की घोषणा की। पंजाब, राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ तीसरा कांग्रेस शासित राज्य है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को कुल 1000 करोड़ का नुकसान होगा। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट की दर कम करने के संबंध में फैसला लिया गया।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क में रुपये की कमी के बाद फैसला आया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि राज्य के मुख्यमंत्री ने उनसे वैट कम करने की संभावनाएं तलाशने को कहा था ताकि राज्य के लोग कम कीमतों का लाभ उठा सकें।

इससे पहले, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उल्लेख किया था कि अगर केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि को वापस ले लिया तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें 60 रुपये तक कम हो सकती हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट की बैठक के दौरान पेट्रोल पर वैट में एक फीसदी और डीजल में दो फीसदी की कमी करने का फैसला किया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़पेट्रोल का भावडीजल का भावभूपेश बघेलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो