लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत से राहत, जानें 9 सितंबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 07:22 IST

Petrol-Diesel Price Today: सोमवार (9 सितंबर) को पेट्रोल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है जबकि डीजल की कीमतें स्थिर हैं। जानें आपके शहर के रेट्स...

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 71.71 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और यह  65.12 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

सोमवार (9 सितंबर) को पेट्रोल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है जबकि डीजल की कीमतें स्थिर हैं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 71.71 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और यह  65.12 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 77.40 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 74.44 रुपये और चेन्नई में 74.51 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। वहीं डीजल की बात करें तो मुंबई में 68.26 रुपये, कोलकाता में 67.50 रुपये और चेन्नई में 68.79 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।

चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। 

इससे पहले शनिवार (8 सितंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले दिन के मुकाबले समान रहा। दिल्ली में पेट्रोल 71.75  रुपये प्रति लीटर रहा जबकि मामूली बढ़ोतरी के साथ डीजल 65.12 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया