लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार पांचवें दिन बेतहाशा वृद्धि, जानें आपके शहर में आज का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 07:45 IST

राजधानी दिल्ली में शनिवार (21 सितंबर) को पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 73.06 रुपये, कोलकाता में 75.77 रुपये, मुंबई में 78.73 रुपये और चेन्नई में 75.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक तेल बाजारों में उठा-पटक के कारण घरेलू बाजार में ईंधन के दाम चढ़ रहे हैं।चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है।

सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हमलों के कारण वैश्विक तेल बाजारों में उठा-पटक के कारण घरेलू बाजार में ईंधन के दाम चढ़ रहे हैं। इस वजह से भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बेतहाशा बढ़ोतरी हुई।

राजधानी दिल्ली में शनिवार (21 सितंबर) को पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 73.06 रुपये, कोलकाता में 75.77 रुपये, मुंबई में 78.73 रुपये और चेन्नई में 75.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में आज डीजल 28 पैसे महंगा होकर 66.29 रुपये, कोलकाता में 68.70 रुपये, मुंबई में 69.54 रुपये और चेन्नई में 70.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (20 सितंबर) को पेट्रोल के दाम 29 पैसे बढ़कर 72.71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। इसी प्रकार मुंबई में 78.39, कोलकाता में 75.43 और चेन्नई में 75.56 रुपये प्रति लीटर बिका।

वहीं, दिल्ली में शुक्रवार (20 सितंबर) को डीजल भी 19 पैसे बढ़कर 66.01 रुपये प्रति लीटर बिका। इसके अलावा मुंबई में 69.24 रुपये, कोलकाता में 68.42 रुपये और चेन्नई में 69.77 रुपये प्रति लीटर बिका।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे