लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार : ट्विटर पर लोगों ने जताई नाराजगी, मजाकिया तरीके से भी रखी बात

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली सहित कई शहरों में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक होने पर लोगों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मंच का इस्तेमाल अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए किया। कुछ ने जहां इस खबर पर नाराजगी और स्तब्धता जताई, वहीं कई ऐसे लोग भी रहे जिन्होंने मजाकिया लहजे में अपनी बात रखी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के चलते ईंधन के दामों में वृद्धि को लेकर लोगों ने अपनी बात रखने के लिए #पेट्रोलडीजलप्राइसहाइक और # प्रेट्रोल100नॉटउाट’’ जैसे हैशटैग इस्तेमाल किया। इसके साथ ही ईंधन की कीमतों को लेकर मजाक और मीम का दौर भी शुरू हो गया।

इसी क्रम में एक तस्वीर साझा की गई जिसमें साइकिल को कार्डबोर्ड की मदद से मोटर साइकिल की शक्ल दी गई है और लिखा है कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद भारतीय इसी तरह की बाइक वहन कर सकेंगे।

एक उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया, ‘‘देसी बाइक...पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद।’’

वहीं कुछ उपयोगकर्ताों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 चुनाव के दौरान दिए गए नारे ‘‘अच्छे दिन आएंगे’’पर तंज कसते हुए लिखा, ‘‘काश वे बुरे दिन ही वापस आते।’’

ट्विटर उपयोकर्ताओं के बीच 1963 में पेट्रोल खरीदने का बिल पसंदीदा बना हुआ है जिसमें कीमत 72 पैसे प्रति लीटर दर्ज है। लोग इस तस्वीर को साझा कर रहे हैं जिसके साथ लिखा है, ‘‘पेट्रोल की कीमत 02/02/1963....एक लीटर बराबर 72 पैसे। अगर मेरे पास टाइम मशीन होती तो मैं अपने वाहन में ईंधन भरवाने उस समय में चला जाता।’’

गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर की दर से नवीनतम वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब पेट्रोल 100.21 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 89.53 रुपये हो गई है। मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में पहले ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का कहना है कि ईंधन की कीमतों में इतनी तेजी से वृद्धि हो रही है कि अब यह जीवन का हिस्सा बन गया है।

एक उपयोगकर्ता ने कहा कहा, ‘‘डीजल और पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं रुक रही है।हर सुबह इसी खबर के साथ नींद खुलती है। अब तो महसूस होता है कि यह कोई खबर ही नहीं है। अब केवल चुनाव ही मध्यम वर्ग को राहत दे सकता है।’’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सरकार का मस्टरस्ट्रोक। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 के पार हुई और मोदी अपने कैबिनेट विस्तार का जश्न मना रहे हैं....।’’

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में स्थिति चिंताजनक है। इस समय सरकार को भारत के लोगों के साथ होना चाहिए, उनकी मदद करनी चाहिए... लेकिन इसके बजाय वह लोगों से 100 रुपये प्रति लीटर भुगतान करने को कह रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा