लाइव न्यूज़ :

वैट में कटौती के साथ पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते होंगे : नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: November 4, 2021 15:28 IST

Open in App

पटना, चार नवंबर बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल पर लगे मूल्य संवर्धित कर (वैट) में तीन रुपये से अधिक की कटौती की। राज्य सरकार ने यह कदम केन्द्र द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद उठाया है।

पेट्रोलियम उत्पाद पर वैट में कटौती की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विर के जरिये की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केन्द्र सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में राहत देने के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये एवं पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया गया है।’’

गौरतलब है कि केन्द्र ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: पांच और 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी जिसके बाद कई भाजपा शासित राज्यों और एक भाजपा नीत राजग गठबंधन सरकार ने वैट में भी कटौती की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?