लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे और डीजल में 40 पैसे की कटौती, जानें 28 नवंबर को आपके शहर का रेट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 28, 2018 07:56 IST

Petrol & Diesel Price Today (28th November) Latest Update: बुधवार (28 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 73.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.49 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।ट्रोलियम आयातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ की आगामी 6 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

अमेरिका द्वारा अपने कच्चे तेल की आपूर्ति अंतर्राष्टीय बाजार में बढ़ा दिए जाने और ईरान से कच्चा तेल लेने बाबत लगाई गई पाबंदी से सभी 8 देशों को कुछ हद तक राहत दे दिए जाने से कच्चे तेल का मार्केट टूट गया और रेट दिन-ब-दिन कम होते जा रहे हैं। इस वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार घट रही हैं।

बुधवार (28 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 73.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.49 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को पेट्रोल 79.12 रुपये और डीजल 70.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 75.57 रुपये और डीजल 70.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 76.35 रुपये और डीजल 72.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोलियम क्षेत्र के जानकारों के अनुसार पेट्रोलियम आयातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ की आगामी 6 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में तेल का उत्पादन कम करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो कच्चे तेल के दाम अंतर्राष्टीय बाजार में फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इससे 6 दिसंबर के बाद पेट्रोल/डीजल के रेट बढ़ सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?