लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं, जानें 22 नवंबर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2018 08:03 IST

लगातार 6 दिन तक कम होने के बाद बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता है।

Open in App
ठळक मुद्देचार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। पिछले 44 दिनों में पेट्रोल 9.14 रुपए और डीजल 5.17 रुपए प्रति लिटर सस्ता हो गया है।  पेट्रोलियम आयातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ की आगामी 6 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। 

अमेरिका द्वारा अपने कच्चे तेल की आपूर्ति अंतर्राष्टीय बाजार में बढ़ा दिए जाने और ईरान से कच्चा तेल लेने बाबत लगाई गई पाबंदी से सभी 8 देशों को कुछ हद तक राहत दे दिए जाने से कच्चे तेल का मार्केट टूट गया और रेट दिन-ब-दिन कम होते जा रहे हैं। इस वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार घट रही हैं। हालांकि बुधवार को इसमें विराम लगा और यही कीमतें गुरुवार को भी जारी हैं। 

लगातार 6 दिन तक कम होने के बाद बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.38 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है। डीजल की बात करें तो यह  71.27 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 44 दिनों में पेट्रोल 9.14 रुपए और डीजल 5.17 रुपए प्रति लिटर सस्ता हो गया है। 

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। 

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

पेट्रोलियम क्षेत्र के जानकारों के अनुसार पेट्रोलियम आयातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ की आगामी 6 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में तेल का उत्पादन कम करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो कच्चे तेल के दाम अंतर्राष्टीय बाजार में फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इससे 6 दिसंबर के बाद पेट्रोल/डीजल के रेट बढ़ सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा