लाइव न्यूज़ :

पिछले 21 दिनों में करीब 5 रुपये घटे पेट्रोल के दाम, जानें 10 नवंबर को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2018 08:00 IST

शनिवार (10 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे और डीजल में 16 पैसे की कटौती की गई।

Open in App

पेट्रोल और डीजल के दाम में नरमी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 21 दिनों में पेट्रोल करीब पांच रुपये तथा डीजल करीब तीन रुपये सस्ता हुआ है। तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है। शनिवार (10 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे और डीजल में 16 पैसे की कटौती की गई। इससे दिल्ली में पेट्रोल 77.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 83.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

शुक्रवार (9 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। पेट्रोल 78.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.74 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में भी पेट्रोल 83.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.22 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।

भारत के अन्य शहरों का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। 

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा  और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें