लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती जारी, जानें 11 नवंबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2018 08:31 IST

Petrol and Diesel rates today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 22 दिनों में पेट्रोल करीब पांच रुपये तथा डीजल करीब तीन रुपये सस्ता हुआ है। 

Open in App

पेट्रोल और डीजल के दाम में नरमी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 22 दिनों में पेट्रोल करीब पांच रुपये तथा डीजल करीब तीन रुपये सस्ता हुआ है। तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है। रविवार (11 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ। कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 77.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.46 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 83.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

शनिवार (10 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे और डीजल में 16 पैसे की कटौती की गई। इससे दिल्ली में पेट्रोल 77.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 83.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

भारत के अन्य शहरों का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। 

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा  और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया